निर्मला सीतारमण के पति की हालत में सुधार

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और आंध्र प्रदेश सरकार के संचार सलाहकार पी. प्रभाकर की हालत में सुधार हो रहा है। प्रभाकर के दिल की सर्जरी सोमवार को हुई थी। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से शनिवार को मिली।

सूत्रों के अनुसार प्रभाकर के दिल का ऑपरेशन एक निजी अस्पताल एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (एएचआई) में सोमवार को डॉ. रामाकांत पांडा के नेतृत्व में डाक्टरों के एक दल ने किया था।

ऑपरेशन के बाद प्रभाकर की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन के समय उनकी पत्नी निर्मला सीतारमण के अलावा उनकी बेटियां और अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सीतारमण भाजपा की सदस्य हैं और मोदी सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493