देहरादून, 12 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर उतरते समय वायुसेना के एक विमान का टायर फट गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद यहां से सभी उड़ानें रद्द की दी गईं।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वायुसेना का विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना होते ही एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई।
विमान के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से आपातस्थिति में देहरादून से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
जौलीग्रांट हवाईअड्डे के अधिकारियों का कहना है कि टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath