रणवीर का शाहरुख के लिए ‘जबरा’ वीडियो

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह ने सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए उनकी आगामी फिल्म ‘फैन’ के गीत ‘जबरा फैन’ का डब्समैश वीडियो बनाकर उनके प्रति प्यार और सम्मान को जाहिर किया है।

इस वीडियो में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को भी देखा गया है।

रणवीर ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “सबके बाप..’मोशन पोस्टर्स’।”

इस वीडियो में रणवीर को ‘जबरा फैन’ के गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। इस गाने को ‘फैन’ के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इस वीडियो में आगे देखा गया है कि एक पोस्टर से शाहरुख बाहर आते हैं, जिसे देखकर रणवीर बेहोश हो जाते हैं।

रणवीर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने लिखा, “मनीष भी कैसे-कैसे हीरो को मौका दे देता है। जबरा बैंड बाजा वाले।”

मनीष द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘फैन’ इस वर्ष 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493