गेटाफे के खिलाफ नहीं खेलेंगे बसक्वेटस

बार्सिलोना, 12 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक ने शनिवार को गेटाफे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी। उन्होंने टीम में मिडफील्डर सर्जिओ बसक्वेटस को शामिल नहीं किया है। वहीं बार्सिलोना की बी टीम के खिलाड़ी सर्जि सैम्पर को टीम में जगह दी गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एनरिक ने डग्लस और एड्रिअनो को भी टीम में शामिल नहीं किया है। दोनों खिलाड़ियों के पास हालांकि स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मौजूद है। गोलकीपर जोर्डी मासिप को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

बार्सिलोना ला लीगा में शीर्ष पर है तो वहीं गेटाफे 16वें स्थान पर है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493