प्रवीर कुमार ने बताया कि सरकार में बहुत कुछ ऐसे निर्णय लिए जाते हैं या निर्देश दिए जाते हैं, जिन्हें फील्ड स्तर तक तत्काल पहुंचाने की जरूरत होती है, लेकिन उसके लिए सोशल मीडिया के अतिरिक्त अन्य कोई प्रचलित माध्यम ऐसा उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश बातें सरकारी दस्तावेज बन जाती हैं, पर महसूस किया जाता है कि जिनके लिए ये बातें होती हैं, उन तक पहुंच नहीं पा रही हैं। इसी को देखते हुए सरकार के अधिक से अधिक कार्यक्रमों, निर्णयों, निर्देशों, योजनाओं आदि को संबंधित वेबसाइट पर डाले जाने जोर दिया है और पारदर्शिता के उद्देश से ऐसा कराया भी जा रहा है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने बताया कि उनका ट्विटर एकाउंट हैंडल ट्विटरडॉटकॉम//एपीसीएटयूपी है, जिस पर वह सोमवार से किसानों और आम जनता के लिए उपयोगी ट्वीट किया करेंगे और कोई भी व्यक्ति, अधिकारी कर्मचारी इस पर ट्वीट को पढ़ सकेगा।
dharmpath.com dharmpath