उरुग्वे, वेनेजुएला को हराने को लेकर आश्वस्त हैं पेरू के फुटबाल अध्यक्ष

लीमा, 12 मार्च (आईएएनएस)। पेरू फुटबाल संघ (एफपीएफ) के अध्यक्ष एडविन ओवीडो ने कहा कि वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ आगामी मैच काफी महत्वपूर्ण और कठिन हैं।

दोनों मुकाबले इसी माह में होंगे और इस पर एडविन का कहना है, “हमारे लिए दोनों मुकाबले काफी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमें अपनी तकनीक पर पूरा भरोसा है। हमारे लिए यह काफी मौलिक मैच हैं और हम अच्छे परिणामों को लेकर काफी आश्वस्त हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एडविन ने कहा कि वह अपनी टीम के काम को लेकर आश्वस्त हैं और अर्जेटीनियाई कोच डेनियल गारेसा का नेतृत्व इन मुकाबलों में अच्छे परिणाम देगा।

वेनेजुएला के साथ पेरू का मुकाबला लीमा में 24 मार्च को होगा और 29 मार्च को मोंटेवीडियो में उरुग्वे के साथ होगा।

एडविन ने कहा, “हम जानते हैं कि यह काफी मुश्किल प्रतिस्पर्धा है, लेकिन हमें अच्छे परिणाम लाने होंगे। इसीलिए हमें पेरू के लोगों का समर्थन चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493