सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट (एसपीपी) की कार्य रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 में मंत्रिमंडल स्तर और उससे ऊपरी स्तर के कुल 22 पूर्व चीनी अधिकारियों पर मुकदमा चलाया गया, जबकि 41 की जांच की जा रही है। इनमें चीन के पूर्व नेता झू योंगकांग भी शामिल हैं।
सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट की अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, अदालतों ने झू और अन्य 15 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सुनवाइयां पूरी कर ली हैं।
दोनों रिपोर्ट चीन की संसद के सालाना सत्र के पूर्ण अधिवेशन से पहले रविवार सुबह सार्वजनिक की गई।
dharmpath.com dharmpath