मप्र : मजदूरी नहीं मिलने पर मालिक की बेटी को किया अगवा, गिरफ्तार

भोपाल, 13 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मजदूर ने मजदूरी नहीं दिए जाने पर मालिक की बेटी का अपहरण किया। अपहर्ता मजदूर को सागर जिले के बीना में गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अशोक नगर के बम्हौरी गांव का रहने वाला हल्के अहिरवार इंदौर में कैटरिंग कारोबारी दिनेश राठौर के यहां काम करता था, मगर उसे पिछले काफी अरसे से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया था। उसे दिनेश से 11 हजार रुपये लेने थे। रुपये देने में आनाकानी करने पर हल्के ने दिनेश की डेढ़ साल की बेटी को उठा ले गया।

पुलिस ने बताया कि हल्के ने शनिवार को दिनेश की बेटी को अपने घर ले गया और मोबाइल फोन पर दिनेश से कहा कि वह उसकी मजदूरी की रकम दे दे, क्योंकि उसकी बेटी उसके कब्जे में है। यह सुनकर दिनेश ने उल्टा हल्के को ही धमकाया और एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने पहले हल्के की इंदौर में तलाश की, बाद में मोबाइल के लोकेशन के आधार पर सादी वर्दीधारी जवानों ने शनिवार देर रात उसे सागर जिले के बीना स्टेशन से गिरफ्तार कर दिनेश की बेटी को बरामद कर लिया।

राजकीय रेल पुलिस के बीना थाने के प्रभारी कुलदीप खत्री ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि इंदौर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर मजदूर हल्के को अगवा बच्ची के साथ शनिवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493