जनपद में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और जनता की मदद के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9454403666, 0510-2333340 व 05102333304 जारी किए हैं।
जनता ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर भरोसा जताया और सूचनाएं देनी शुरू कर दी। इसी क्रम में गोपनीय टीम को सूचना मिली कि चिरगांव थाना क्षेत्र में जुआ चल रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपनीय टीम झांसी पुलिस के बताए स्थान पर पहुंची और आधा दर्जन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने 14 हजार रुपये व आधा दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जुआरियों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने नाम जीवन लाल, सतेंद्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत, ग्यासी अहिरवार, अजय और राम गोपाल बताया।
पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
dharmpath.com dharmpath