टेनिस : इंडियन वेल्स में आगे बढ़े मरे, मुरुगुजा हारीं

इंडियन वेल्स, 13 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे यहां जारी इंडियन वेल्स ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

मरे ने दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स को 6-4, 7-6 (7-3) से हराया।

यह ग्रानोलर्स के खिलाफ मरे की छठी जीत है। सात मुकाबलों में से सिर्फ एक में मरे को ग्रानोलर्स के हाथों हार मिली है।

पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में चेक गणराज्य के थामस बेरडिक ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 7-6 (7-4), 6-2 से हराया जबकि फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने स्पेन के पाब्लो बुस्ता को 7-5, 7-6 (7-1) से मात दी।

महिला वर्ग में स्पेन के गेरबाइन मुरुगुजा को अमेरिका की क्रिस्टीना मैकहेल ने 7-5, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493