न्यूयार्क, 13 मार्च (आईएएनएस)। एक सहज प्रतिरक्षा तंत्र की पहचान की गई है जो स्तनधारी जीवों को विषाक्त ओन्कोजेनेसिस प्रक्रिया से रक्षा करने में सक्षम है, ओन्कोजेनेसिस की वजह से ही सामान्य कोशिकाएं कैंसर कोशिकाएं बनती हैं।

यह निष्कर्ष मनुष्य में कैंसर की व्यापकता को देखते हुए इसके उपचार के विकास में योगदान कर सकते हैं।
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर से इस अध्ययन के लेखक जियाओनान डांग बताते हैं, “20 प्रतिशत से अधिक मानव कैंसर और साथ ही अन्य रोग पुराने वायरल संक्रमण से जुड़े होते हैं।”
शोध बताता है कि ऑटोफैगी संबंधित प्रोटीन बीक्लिन 2 ओन्कोजेनिक विषाक्त प्रोटीन को तोड़ने में मददगार हो सकता है, यह प्रोटीन कापोसी सारकोमा कैंसर से संबंधित होता है। कापोसी सारकोमा एचआईवी संक्रमण सामान्य तौर पर कैंसर रोगियों में पाया जाता है।
ऑटोफैगी प्रक्रिया के तहत शरीर की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त प्रोटीन और अंगों को नष्ट करती हैं।
शोध बताता है कि ऑटोफैगी और बीक्लिन 2 प्रोटीन की मध्यस्तता एक नवीन प्रतिरक्षा मार्ग का निर्माण करती है, जिससे वायरल संक्रमण और वायरस से होने वाला कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है।
यह शोध ‘नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित हुआ है।
dharmpath.com dharmpath