1. 50 प्रतिशत : विदेशी निवेशकों के लिए गत वर्ष पाबंदियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती की गई। 95 प्रतिशत से अधिक विदेशी वित्त पोषित परियोजनाओं के लिए रिपोर्टिग आसान बनाई गई। चीन ने 2015 में 126.3 अरब डॉलर विदेशी निवेश का उपयोग किया, जो साल-दर-साल आधार पर 5.6 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान चीन द्वारा विदेश में किया गया गैर-वित्तीय निवेश साल-दर-साल आधार पर 14.7 फीसदी बढ़कर 118 अरब डॉलर हो गया।
2. 60 प्रतिशत : चीन एक नवाचार करने वाला तथा प्रतिभा संपन्न देश बनना चाहता है। 2020 तक शोध एवं विकास में चीन का निवेश बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही आर्थिक विकास में वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी विकास का योगदान बढ़कर 2020 तक 60 फीसदी हो जाएगा।
3. 80 प्रतिशत : अगले पांच साल में चीन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि शहरों में हवा की गुणवत्ता साल की 80 फीसदी अवधि में अच्छा या बेहतरीन रहे।
dharmpath.com dharmpath