उपचार के बाद दलाई लामा धर्मशाला लौटे

धर्मशाला, 13 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्म गुरु दलाई लामा अमेरिका के मायो क्लिनिक में करीब एक महीने तक उपचार कराने के बाद रविवार को यहां अपने आधिकारिक निवास लौट आए।

सैकड़ों तिब्बती और गैर तिब्बती भक्तों ने फू लों और परंपरागत तिब्बती दुपट्टे भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार दलाई लामा का गग्गल हवाई अड्डे पर निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधनमंत्री लोबसांग सांगे, तिब्बती संसद के अध्यक्ष पेनपा त्सेरिंग और तिब्बती सरकार के प्रतिनिधियोंएवं अधिकारियों ने स्वागत किया।

अमेरिका में उपचार संपन्न होने के बाद दलाई लामा ने मिनेसोटा में पढ़ाने के साथ-साथ कई सार्वजनिक व्याख्यान भी दिए।

बयान के मुताबिक दलाई लामा अब 21 जून को अमेरिका के लेक सिटी में व्याख्यान देंगे।

1959 में तिब्बत छोड़ने के बाद से दलाई लामा भारत में रह रहे हैं और उनकी निर्वासित सरकार यहीं से चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493