मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी दूसरी फिल्म ‘बागी’ में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कलरीपायट्टु (मार्शल आर्ट की एक किस्म) के लिए कड़े प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।
मार्शल आर्ट का यह प्रकार मूलरूप से केरल से निकला है।
टाइगर ने एक बयान में कहा, “हमारे शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने कलरीपायट्टु में कड़ा प्रशिक्षण लिया, क्योंकि मार्शल आर्ट फिल्म का एक अहम हिस्सा है। यह बहुत ज्यादा सीख देने वाला अनुभव है।”
शब्बीर खान निर्देशित ‘बागी’ में श्रद्धा कपूर भी हैं।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर 14 मार्च को जारी होगा।
dharmpath.com dharmpath