उप्र में कानपुर मेट्रो परियोजना को मंजूरी

लखनऊ ,14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसलों को मंजूरी मिली। कानपुर में विस्तृत मेट्रो परियोजना ( डीपीआर) को भी हरी झंडी मिली है, जिस पर अखिलेश यादव ने खुशी जताई है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार गरीबों को नि:शुल्क दवा और जांच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्घ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में डायलिसिस की व्यवस्था पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर शुरू की जाएगी। इसके तहत गरीबों को डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। इसे पीपीपी मॉडल पर शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, “कानुपर में मेट्रो के डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसकी मंजूरी मिलने के बाद वाराणसी में मेट्रो का डीपीआर तैयार करवाया जाएगा। सरकार पहले चरण में इन दोनों शहरों में मेट्रो चलाने को लेकर प्रतिबद्घ है।”

कैबिनेट की बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493