काबुल, 14 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस कमेटी (आईसीआरसी) के अध्यक्ष पीटर मौरेर की पांच दिवसीय अफगानिस्तान यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है।
आईसीआरसी के मुताबिक, मौरेर की यात्रा का उद्देश्य अफगानिस्तान में बढ़ती असुरक्षा के मद्देनजर वहां संघर्ष की स्थिति की समीक्षा करना और दानताओं तथा हितधारकों के समक्ष मौजूद मानवीय चिंताओं को उजागर करना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य आईसीआरसी की इस प्रतिबद्धता को दोहराना भी है कि वह देश में जारी संघर्ष के कारण प्रभावित होने वाले लोगों को बचाने तथा उन्हें सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
काबुल पहुंचने के बाद मौरेर की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तथा प्रमुख कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की भी संभावना है, जिसमें वह संघर्ष प्रभावित इस देश में मानवीय सहायता पर चर्चा करेंगे।
वह उन प्रांतों का दौरा भी करेंगे, जहां विस्थापित लोग रह रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath