क्या कोई गेंदबाज पहुंच पाएगा मेंडिस के रिकार्ड के करीब?

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के करिश्माई स्पिन गेंदबाज असंथा मेंडिस आज भले ही विश्व कप टीम में शामिल नहीं हों, लेकिन उनकी चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या कोई गेंदबाज मेंडिस के पारी में श्रेष्ठ गेंदबाजी के रिकार्ड के करीब पहुंच पाएगा।

मेंडिस ने साल 2012 में अपने घर में खेलते हुए हम्बानटोटा में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार ओवर में दो मेडन सबित आठ रन खर्च करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। यह टी-20 विश्व कप इतिहास की पारी की सबसे अच्छी गेंदबाजी है।

भारत में पिचें आमतौर पर स्पिनरों की मददगार होती हैं, ऐसे में ये चर्चा आम है कि क्या इस बार कोई गेंदबाज मेंडिस के इस रिकार्ड को पीछे छोड़ पाएगा।

टी-20 विश्व कप इतिहास में अब तक मेंडिस ही एकमात्र गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने एक मैच में छह विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा चार ऐसे गेंदबाज हुए हैं, जो पांच-पांच विकेट ले चुके हैं लेकिन छह विकेट के करीब अब तक कोई नहीं पहुंचा है।

श्रीलंका के रंगना हेराथ, पाकिस्तान के उमर गुल, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और नीदरलैंड्स के अहसान मलिक ने पांच-पांच विकेट लिए हैं। एक पारी में चार विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त लम्बी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493