नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। देश की थोक महंगाई दर फरवरी 2016 में नकारात्मक 0.91 फीसदी दर्ज की गई, जो एक महीने पहले नकारात्मक 0.90 फीसदी थी और एक साल पहले समान अवधि में नकारात्मक 2.17 फीसदी थी।
यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक आंकड़े में दी गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़े के मुताबिक इस दौरान खाद्य महंगाई दर 3.35 फीसदी रही।
सब्जियों की कीमत में 38.84 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath