थोक महंगाई दर फरवरी में नकारात्मक 0.91 फीसदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित देश की थोक महंगाई दर फरवरी 2016 में नकारात्मक 0.91 फीसदी दर्ज की गई, जो एक महीने पहले नकारात्मक 0.90 फीसदी थी और एक साल पहले समान अवधि में नकारात्मक 2.17 फीसदी थी।

यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक आंकड़े में दी गई।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी डब्ल्यूपीआई आंकड़े के मुताबिक इस दौरान खाद्य महंगाई दर 3.35 फीसदी रही। सब्जियों की कीमत में इस अवधि में 38.84 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।

उपभोक्ता महंगाई दर के आंकड़े भी सोमवार शाम तक जारी होंगे।

फरवरी में डीजल मूल्य 7.7 फीसदी घटा और पेट्रोल मूल्य 1.03 फीसदी घटा। विनिर्माण उत्पादों की महंगाई दर भी इस दौरान नकारात्मक 0.58 फीसदी रही।

विनिर्मित खाद्य उत्पादों की महंगाई दर हालांकि फरवरी में 4.4 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493