इस दो मिनट के वीडियो में पांडा को अपना शरीर तानते और नदी में अपना सिर डालते देखा जा सकता है। पांडा नदी से पानी पीता है और वापस जंगल की ओर लौट जाता है।
फोपिंग काउंटी के यूएबा उपनगर में डागुपिंग गांव के ही यीजुन ने कहा, “मैंने पांडा को लगभग पांच मिनट तक देखा।”
किसान ने नौ मार्च दोपहर को अपने गांव के पास इस वीडियो को बनाया।
किसान ने बताया कि उसने सोचा कि वह एक बड़ा कलिको पत्थर है, लेकिन बाद में पता चला कि वह हिल रहा है और वह पत्थर नहीं पांडा है।
फोपिंग प्राकृतिक अभ्यारण्य के विशालकाय पांडा विशेषज्ञ योंग यांगे ने कहा कि हो सकता है कि पांडा का गला खराब हो, क्योंकि वह पानी पीने के लिए जरूरत से अधिक समय ले रहा था। उन्होंने कहा, “एक स्वस्थ्य पांडा को पानी पीने में एक से दो मिनट लगते हैं।”
योंग ने स्थानीय किसानों को सलाह दी कि यदि वे किसी सफेद और शुष्क नाक वाले पांडा को बार-बार पानी पीते हुए देखें तो इसकी सूचना दें। उस पांडा को उपचार की जरूरत हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath