चेन्नई, 14 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष की आगामी तमिल फिल्म ‘एन्नाई नोक्की पायुम थोता’ की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई है।
फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन कर रहे हैं।
गैंगस्टर की कहानी दर्शाने वाली फिल्म में धनुष और निर्देशक गौतम की जोड़ी पहली बार काम कर रही है।
एक आधिकारिक बयान में फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की नियमित शूटिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग अगले दो माह में पूरी हो जाएगी।
फिल्म की बाकी के कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है।
धनुष की दो तमिल फिल्में ‘रेल’ और ‘कोडी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath