अशोकनगर, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसने अपनी सुसाइड नोट में प्रताड़ित किए जाने की बात कही और मौत के लिए सात लोगों को जिम्मेदार बताया है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) आई.एस. सोलंकी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि अशोकनगर जिला निवासी सौरभ नामदेव (20) ने बीती रविवार रात अपनी दुकान में पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। युवक ने मरने से पहले दुकान की एक दीवार पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें जानलेवा कदम उठाने के लिए सात लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम लिखे।
उप निरीक्षक के मुताबिक, दुकान सौरभ के पिता की है। पूरा परिवार दुकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। सौरभ रविवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद दुकान में चला गया। परिजनों को सोमवार सुबह उसका शव दुकान में पंखे से लटका मिला। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath