टेनिस : इंडियन वेल्स ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 14 मार्च (आईएएनएस)। विश्व के नम्बर-1 टेनिस स्टार सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां जारी इंडियन वेल्स ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

जोकोविक को हालांकि दूसरे दौर में जीत हासिल करने के लिए विश्व के 149वें वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी बोर्न फ्राटांगेलो से कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जोकोविक ने बोर्न को 2-6, 6-1, 6-2 से हराया लेकिन पहला सेट जीतकर बोर्ने ने इस दिग्गज के नाक में कम कर दिया था।

अगले दौर में जोकोविक का सामना विश्व के 27वें वरीयता प्राप्त जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर से होगा। फिलिप ने दूसरे दौर में अमेरिका के डेनिस कुडला को 6-0, 6-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493