नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गत सप्ताह नौ राज्यों के 323 नए गांवों में बिजली पहुंचाई गई। यह जानकारी सोमवार को एक आधकारिक बयान में दी गई।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “इनमें 61 गांव उत्तर प्रदेश के, 86 ओडिशा के, 16 असम के, 6 छत्तीसगढ़ के, 42 अरुणाचल प्रदेश के, 73 झारखंड के, 33 बिहार के, 3 मध्य प्रदेश के और 3 राजस्थान के हैं।” बयान में यह भी बताया गया है कि 2015-16 में अभी तक कुल 6,493 गांवों में बिजली पहुंची है।
बयान के मुताबिक, एक मई 2018 तक 18,452 गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
बयान के मुताबिक, “शेष 11,959 गांवों में से 8,219 में ग्रिड से, 3,267 में अन्य तरीके से और 473 में राज्य सरकारों द्वारा बिजली पहुंचाई जाएगी।”
बयान में कहा गया है, “परियोजना युद्ध स्तर पर चलाई जा रही है और 12 महीने में 12 चरणों पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।”
dharmpath.com dharmpath