बायर्न से कम नहीं है जुवेंतस : मार्चिसिओ

तुरिन, 14 मार्च (आईएएनएस)। इटली के गोलकीपर क्लाउडियो मार्चिसियो ने कहा है कि जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने हालांकि अपने क्लब जुवेंतस को म्यूनिख से कम नहीं बताया है। दोनों टीमें बुधवार को चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण में आमने-सामने होंगी।

बायर्न बुधवार को अलियांस एरेना में जुवेंतस के खिलाफ मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले दोनों के बीच यहां हुआ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। जुवेंतस मैच में 2-0 की बढ़त के सात उतरेगी।

जुवेंतस की टीम सीरी-ए में शानदार फॉर्म में है। उसने 19 मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है।

स्काई स्पोर्ट्स ने शनिवार को मार्चिसिओ के हवाले से लिखा है, “बायर्न को हल्के में नहीं लिया जा सकता साथ ही जुवेंतस को भी। हमने पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें पहले चरण को देखना होगा जहां हमने उनके मजबूत पक्ष को देखा था, साथ ही हमने 2-0 के बाद 2-2 से मैच ड्रॉ कर बताया था कि हम वापसी भी कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “बायर्न काफी मजबूत टीम है। उनेक पास अच्छा आक्रमण करने वाले और अच्छी रक्षापक्ति है। यह मैच विश्व के दो सबसे शानदार गोलकीपरों के बीच की लड़ाई भी होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493