नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी रहते हुए अपने शानदार खेल से चर्चा में रहे पीटर युहेन और पॉल डुने गुरुवार से शुरू होने वाले हीरो इंडियन ओपन के 52वें संस्करण में खेलने उतरेंगे।
तीन बार लगातार शीर्ष-10 में स्थान बनाने वाले युइहेन जो पहली बार 2012 में खेले थे, रविवार को विजेता बन कर उभर सकते हैं।
डुने ने एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी के तौर पर 2015 के ब्रिटिश ओपन में 54 होल की बढ़त लेकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया था।
पूर्व एमेच्योर विश्व नंबर-1 खिलाड़ी युहेन इससे पहले भी भारत में खेल चुके हैं। उन्होंने 2012 में गुजरात केन्सविले चैलेन्जर में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें 12वां स्थान प्राप्त हुआ था।
एमेच्योर रहते हुए युहेन 2009 में वॉल्कर कप जीतने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा थे।
dharmpath.com dharmpath