डीबी शेन्कर को मिला कार्गो पुरस्कार

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। विश्वस्तरीय रसद सेवा प्रदाता डीबी शेन्कर के एक भाग शेन्कर इण्डिया प्रा. लिमिटेड को भारत में कार्गो एवं विमानन उद्योग के लिए अग्रणी प्रकाशन-द स्टार ट्रेड टाईम्स के द्वारा ‘इन्टरनेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेन्स इन एयर कार्गो’ से सम्मानित किया गया है।

ये पुरस्कार माल ढुलाई के क्षेत्र में 14 श्रेणियों में उन संगठनों को दिए जाते हैं जिन्होंने एयर कार्गो उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता के साथ उत्कृष्टता एवं नेतृत्व का प्रदर्शन किया हो। भारत में डीबी शेन्कर को विश्वस्तर पर अन्तरराष्ट्रीय एयर फ्राइट सोल्यूशन्स में व्यापक समाधान पेश करने के लिए सम्मानित किया गया है।

शेन्कर इण्डिया प्रा. लिमिटेड के सीईओ ओलिवर बोहम ने बताया, “यह पुरस्कार उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ समाधान कराने के हमारे सतत प्रयासों की पुष्टि करता है। इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना बेहद गर्व की बात है और हम इसे भारत में अपने उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को समर्पित करते हैं, जिनके बिना यह कामयाबी सम्भव नहीं थी।”

इस साल 24 फरवरी को मुम्बई में आयोजित एक समारोह के दौरान इन्टरनेशनल फ्राइट फॉरवर्डर ऑफ द ईयर कैटेगरी में डीबी शेन्कर को यह पुरस्कार दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493