उप्र : आसमानी बिजली से किसान की मौत

पुलिस के अनुसार, मोहम्मदी तहसील व थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी मितानलाल का पुत्र सत्यपाल (27) अपने मकान में सो रहा था। ्नरविवार की रात करीब एक बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। यह देख सत्यपाल अपने घर के आंगन में पड़े सामान को उठाने के लिए निकला, तभी आसमान से लपलपाती आकाशीय बिजली ने सत्यपाल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सत्यपाल गंभीर रूप से झुलस गया तथा उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक सत्यपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493