किसानों के राहत के लिए दिल्ली सरकार ज्ञापन प्रस्तुत करे : राधा मोहन सिंह

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के किसानों के सामने आ रही समस्याओं के मद्देनजर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने दिल्ली सरकार को एक पत्र भेजने का निर्देश दिया है जिसमें दिल्ली सरकार से किसानों के लिए राहत मांगने संबंधी मानदंडों के अनुसार एक ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए कहा जाए।

दिल्ली प्रदेश भाजपा और दिल्ली के सांसदों ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह को आज एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें मार्च, 2016 के दौरान हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों की सर्दी की फसल को जो नुकसान पहुंचा है उसके लिए एक राहत पैकेज की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अनुरोध किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493