उत्तराखंड : विधानसभा घेरने का प्रयास, कई भाजपा नेता गिरफ्तार

देहरादून, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित एलआईसी चौक से लेकर रिस्पना पुल तक लगी पुलिस की तीन बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्य बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने सभी को रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट सहित कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ खनन घोटाला, आपदा राहत घोटाला और कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को विधानसभा कूच का ऐलान किया था।

सुबह से ही देहरादून में रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हो गए थे। दोपहर एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की तरफ कूच किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भूवनचंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई बड़े नेता शामिल थे।

पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जब कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए, तब पुलिस ने पानी की बौछार का प्रयोग किया। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493