नेपीथा, 15 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार में मंगलवार को दोनों सदनों सहित यूनियन पार्लियामेंट में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव शुरू हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तीन उप राष्ट्रपतियों के बीच से देश का नया राष्ट्रपति चुना जाएगा।
इन तीन उप राष्ट्रपतियों में सत्तारूढ़ नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी के यू हटिन क्याव, एनएलडी के यू हेनरी वैन हती यू और यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डवलेपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) के यू मिंट स्वे शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath