जम्मू, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बर्फबारी व बारिश के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया।
यहां यातायात विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही की अनुमति दे दी गई।”
अधिकारी ने कहा, “नसरी सेक्टर में भूस्खलन और बनिहाल सेक्टर के टनल व नौगाम में बर्फबारी की वजह से सोमवार शाम राजमार्ग मजबूरन बंद करना पड़ गया था।”
300 किलोमीटर से अधिक लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी को अनाज, दवाइयों, सब्जियों, पेट्रोलियम उत्पाद सहित सभी जरूरी चीजों की सप्लाई करने वाला मुख्य मार्ग है।
dharmpath.com dharmpath