क्यूबा के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्रैनमा’ की सोमवार को रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूबा की सरकारी दूरसंचार कंपनी ‘एटेक्सा’ ने न्यूयॉर्क की ‘वेरिजॉन पार्टनर सॉल्युशंस’ के साथ इंटरकनेक्शन समझौता किया है।
इस समझौते से दोनों देशों के बीच सीधी टेलीफोन वार्ता का मार्ग प्रशस्त होगा लेकिन एटेक्सा ने जारी बयान में कहा कि संचालक कंपनियों की तकनीकी जांच की अवधि पूरी न होने तक यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए फिलहाल कोई निश्चित तारीख उपलब्ध नहीं कराई गई है।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, वेरिजॉन सितंबर 2015 में क्यूबा में पर्यटकों को रोमिंग फ्री सेवा उपलब्ध कराने वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन गई है।
dharmpath.com dharmpath