सीरिया, रूस वायुसेना की उपस्थिति कम करने को तैयार

समाचार एजेंसी ‘साना’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेता फोन पर हुई बातचीत के दौरान ‘मौजूदा हालात’ को देखते हुए सीरिया में रूस की वायुसेना के सैनिकों की संख्या कम करने के लिए तैयार हो गए।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह निर्णय सीरिया के कई इलाकों में आतंकवाद का सामना करने व अमन-शांति वापस लाने की दिशा में सीरिया व रूस की वायुसेना को मिली जीत के आधार पर लिया गया है।

कहा गया कि रूस ने सीरिया को आतंकवाद का सामना करने में मदद देते रहने का दावा किया है।

सीरिया के सूचना मंत्री ओमरान अल-जौबी ने जोर देते हुए कहा कि रूस व सीरिया के बीच आतंकवाद रोधी सहयोग अपने चरम पर है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493