नेपीथा, 15 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार की संसद ने मंगलवार को सत्तारूढ़ नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी (एनएलडी) के उम्मीदवार यू हटिन क्याव को देश का नया राष्ट्रपति चुना। वह देश में 50 साल तक सैन्य शासन रहने के बाद देश का नेतृत्व करने वाले प्रथम नागरिक हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हटिन क्याव एनएलडी की नेता आंग सान सू की के करीबी हैं। एनएलडी पार्टी को नवंबर 2015 के ऐतिहासिक चुनाव में जबर्दस्त जीत मिली थी।
हटिन क्याव ने राष्ट्रपति पद की इस दौड़ में एनएलडी के उम्मीदवार यू हेनरी वैन हती यू और यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) के उम्मीदवार यू मिंट स्वे को हराया है।
dharmpath.com dharmpath