प्रधानमंत्री ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि इस हमले में मारे गए लोगों में से अब तक 35 की पहचान हुई है। इससे पहले तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री ने बताया था कि अभी तक दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि 37 शवों में से एक हमलावर का है। दावुतोग्लु ने कहा कि विस्फोट के बाद जांच जारी है। हमले में कथित भूमिका के मद्देनजर 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि रविवार को अंकारा के किजिले जिले में बस स्टॉप के पास कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एरडोगन ने रविवार देर रात बताया, “क्षेत्र में उथल-पुथल की वजह से तुर्की आतंकवादी हमलों का केंद्र रहा है।”
उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
dharmpath.com dharmpath