सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को निर्णय किया कि वह अपनी सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी ताकि आम लोग समझ सकें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उनके लिए क्या कर रही है।

यह निर्णय मंगलवार सुबह भाजपा की संसदीय दल की बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है।

बैठक के बाद भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि लोगों को जन हितकारी योजनाओं से अवगत कराना जरूरी है। साथ ही पार्टी के तीसरे केंद्रीय बजट 20016-17 को लोकसमर्थक बताया।

नकवी ने कहा, “इस साल का बजट विस्तृत है और बजटीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना व उन्हें इसके प्रति जागरूक बनाने के लिए हम लोगों को युद्धस्तर पर जन आंदोलन शुरू करना होगा। ”

बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू मुख्य वक्ता थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493