संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिणी लुआंडा में एक पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में उपस्थित चीनी उद्यमियों ने कोष में 1.516 करोड़ क्वांजा (लगभग 100,000 डॉलर) दान किए।
संघ की महासचिव शुए झीमे ने कहा कि सामाजिक सहायता कार्यो के लिए इस कोष का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका संघ जरूरतमंद अनाथ बच्चों की मदद के लिए अंगोला सरकार और स्थानीय दान संगठनों के साथ मिलकर काम करेगा।
शुए ने अंगोला में चीनी समुदाय से अनाथ बच्चों की मदद में योगदान करने की अपील की है।
अंगोला में चीनी महिला संघ की स्थापना राजधानी लुआंडा में जून 2015 में की गई थी।
dharmpath.com dharmpath