गौरतलब है कि एक साल पहले इस परियोजना को रद्द कर दिया गया था। श्रीलंका के बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्रालय ने कंपनी सीएचईसी पोर्ट सिटी कोलंबो (प्राइवेट) लिमिटेड को लिखे गए एक आधिकारिक पत्र में कहा कि कंपनी तत्काल परियोजना पर काम दोबारा शुरू कर सकती है।
पत्र के मुताबिक, “नौ मार्च 2016 को हुई बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने इस परियोजना को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी।” गौरतलब है कि 1.4 अरब डॉलर की लागत से बनने वाली दक्षिण एशिया में यह अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। इसे पिछली सरकार के तहत सितंबर 2014 में शुरू किया गया था।
राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना की नई सरकार ने पिछले साल मार्च में इस परियोजना को रद्द कर दिया था। नई सरकार का कहना था कि इस परियोजना की समीक्षा करने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath