वॉशिंगटन, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी शहर शिकागो में हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार पत्र ‘शिकागो ट्रिब्यून’ ने कहा है कि अधिकारी ड्रग संबंधित शिकायत की जांच कर रहे थे और दो लोगों पर संदेह भी जाहिर किया था।
सोमवार की रात जब उनसे पुलिस का मुकाबला हुआ तो संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
गोलीबारी की घटना में एक संदिग्ध मारा गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
इस संबंध में शिकागो के मेयर कार्यालय से भी बयान जारी किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों की बहादुरी की तारीफ की गई।
dharmpath.com dharmpath