काठमांडू, 15 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल सरकार ने देश से वर्ष 2025 तक खाद्यान्न संकट खत्म करने के लिए कार्ययोजना शुरू की है। मीडिया में मंगलवार को आईं खबरों में यह बात कही गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जानकारी दी है कि इस पहल के लिए नेपाल एवं संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने हाथ मिलाया है। इसके लिए एजेंसी ने सोमवार को दिए एफएओ के बयान का भी उल्लेख किया है।
नेपाल में खाद्यान्न संकट को शून्य स्तर पर लाने के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना (2016-2025) की यहां नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली एवं एफएओ के महानिदेशक जोस ग्रेनियानो डा सिल्वा ने संयुक्त रूप से शुरुआत की।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल निर्धारित समय के पहले लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्ययोजना के तहत नेपाल की सरकार खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने, बंजर जमीन का इस्तेमाल करने, सिंचाई सुविधा और साल भर खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
dharmpath.com dharmpath