अपनी टीम के कायल हैं लीसेस्टर के प्रशंसक : रानिएरी

लीसेस्टर, 15 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब लीसेस्टर सिटी के कोच क्लाउडियो रानिएरी ने कहा है कि उनकी टीम के प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के कायल हैं और वह उन पर गर्व करते हैं।

लीसेस्टर ने सोमवार को न्यूकासल युनाइटेड को 1-0 से हराते हुए ईपीएल तालिका में अपनने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो यह टीम इस साल ईपीएल खिताब अपने नाम कर लेगी।

रानिएरी ने क्लब की वेबसाइट पर कहा, “मुझे अच्छा लगा कि हम एक मुश्किल मैच जीते। हम अच्छा खेल रहे हैं। हमारे प्रशंसकों को टीम पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493