पुलिस के मुताबिक, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाली छात्रा मयूरी (काल्पनिक नाम) घर पर अकेली थी। उसी वक्त घर में उसका मौसेरा भाई अनिल निवासी मंडावली दिल्ली आ गया और किसी को घर में नहीं पाकर उससे जबरदस्ती करने लगा।
जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तब वहशी मौसेरे भाई ने रिश्तों को तार-तार कर मयूरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में ईकोटेक-3 पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी (देहात) अभिषेक यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका था।
dharmpath.com dharmpath