चीन की राजस्व वसूली प्रथम 2 महीने में 6.3 फीसदी बढ़ी

आर्थिक सुस्ती के कारण गत वर्ष चीन की राजस्व वसूली वृद्धि दर 1988 के बाद सबसे कम रही थी।

आलोच्य अवधि में केंद्र सरकार की वसूली 1.6 फीसदी बढ़कर 1,180 अरब युआन और स्थानीय सरकारों की वसूली 10 फीसदी अधिक 1,560 अरब युआन रही।

बड़े शहरों में संपत्ति की खरीद-बिक्री बढ़ने से रियल एस्टेट व्यवसाय की कर वसूली 20.2 फीसदी बढ़कर 116 अरब युआन रही। वहीं कच्चे तेल और कोयल की कीमत घटने से संसाधन कर की वसूली में 24.8 फीसदी गिरावट आई।

दोनों महीने में सरकारों का कुल खर्च हालांकि 12 फीसदी अधिक 2,120 अरब युआन रहा और सस्ती आवासीय परियोजना पर खर्च में 30.7 फीसदी वृद्धि हुई।

उल्लेखनीय है कि विकास को संबल देने के लिए आक्रामक वित्तीय नीति के तहत चीन इस साल वित्तीय घाटा को 2.3 फीसदी से बढ़ाकर तीन फीसदी करने जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493