असम : भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने मजूली से भरा पर्चा

गुवाहाटी, 16 मार्च (आईएएनएस)। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने जोरहाट जिले के मजूली (अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट) विधानसभा सीट से बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

सोनोवाल ने मजूली उप-मंडल के उप-मंडल अधिकारी को अपना पर्चा सौंपा। उनके साथ पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह, भाजपा सांसद रामेश्वर तेली, कामख्या तासा व अन्य नेता भी थे।

असम के 126 सदस्यों वाली विधानसभा का चुनाव चार अप्रैल तथा 11 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न होगा।

सोनोवाल लखीमपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में असम में 14 सीटें जीतीं थीं। सोनोवाल भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस ने उनके खिलाफ इस क्षेत्र से वर्तमान विधायक व पूर्व जल संसाधन मंत्री राजीव लोचन पेगु को खड़ा किया है।

मजूली ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है, जहां की आबादी 1,53,362 है। यहां विभिन्न जनजाति समुदायों की बहुलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493