पाकिस्तान पहुंचे तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति, टीएपीआई परियोजना की समीक्षा होगी

इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचे तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बरदीमुहम्मेदोव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (टीएपीआई) गैस पाइपलाइन परियोजना पर चर्चा करेंगे।

डॉन आनलाइन की रपट के मुताबिक, बरदीमुहम्मेदोव के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि दोनों देश 1,814 किलोमीटर लंबी टीएपीआई परियोजना की प्रगति और सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।

बरदीमुहामेदोव द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर राष्ट्रपति ममनून हुसैन से चर्चा करेंगे।

अरबों डॉलर की इस परियोजना के काम की शुरुआत शरीफ की तुर्कमेनिस्तान यात्रा के दौरान 12 दिसंबर, 2015 को शुरू हुई थी। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तथा भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी समारोह में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493