मप्र में विपक्ष का विधानसभा से बर्हिगमन

भोपाल, 16 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विधानसभा में दिए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा नहीं कराए जाने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को जमकर नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन किया।

राज्य में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, बिजली कर्मचारी और रोजगार सहायक हड़ताल पर हैं। कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को कर्मचारियों की इस हड़ताल पर स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा कराए जाने की मांग की। कांग्रेस विधायकों की मांग जब पूरी नहीं हुई तो उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और फिर सदन से बाहर चले गए।

कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने सदन के बाहर संवाददाताओं से कहा, “राज्य के विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। फिर भी सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। सरकार का रवैया कर्मचारी विरोधी है।”

सदन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। कांग्रेस का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। सरकार अगर खुद को कर्मचारियों की हितैषी बताती है तो वह चर्चा से क्यों भाग रही है?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493