सासन परियोजना को अतिरिक्त कोयला उत्पादन की मंजूरी

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। सासन पावर लिमिटेड को मध्य प्रदेश के मोहन एंड मोहन अमलोहरी विस्तार खदान से वर्तमान वित्त वर्ष में 1.72 करोड़ टन तक कोयला खनन करने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई। इससे कंपनी की अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना 100 फीसदी क्षमता से काम कर सकेगी।

अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस पावर की सहायक कंपनी सासन पावर ने कहा कि इस मंजूरी से उसकी अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना से 220 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इसका फायदा सात खरीदार राज्यों के 42 करोड़ लोगों को मिलेगा।

कंपनी ने कहा, “मोहर एंड मोहर अमलोहरी विस्तार कोयला खदान देश में उत्पादन के लिहाज से सबसे बड़ा कैप्टिव कोयला खदान है और इसने सालाना रिकार्ड 1.6 करोड़ टन उत्पादन स्तर हासिल किया है और यह निजी क्षेत्र की खदानों के बीच एक नया कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है।”

जून 2015 में कोयला मंत्रालय ने सासन पावर को खदान से अधिकतम सालाना उत्पादन 1.6 करोड़ टन की सीमा में रखने का निर्देश दिया था। कंपनी का पक्ष सुनने के बाद मंत्रालय ने वर्तमान वित्त वर्ष में खदान से उत्पादन बढ़ाकर 1.72 करोड़ टन तक करने की मंजूरी दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493