रॉनी को बच्चों के लिए स्टीवर्ट ने किया था प्रेरित

लंदन, 16 मार्च (आईएएनएस)। गायक रॉड स्टीवर्ट का कहना है कि उन्होंने संगीतकार रॉनी वुड को संतानों के लिए प्रेरित किया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टीवर्ट (71) ने ‘फेस’ बैंड के अपने पूर्व सहकर्मी वुड (68) और उनकी पत्नी सैली हम्फ्रेयस (38) को परिवार शुरू करने की सलाह देने का श्रेय लेते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी पार्टनर पेनी लैनकास्टर (45) ने वुड तथा उनकी पत्नी से इस बारे में बात की थी।

स्टीवर्ट ने कहा, “मैंने और पेनी ने ही वुड और सैली को बच्चों के लिए प्रेरित किया था। मैं आश्वस्त था कि सैली बच्चे चाहती हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए प्रवक्ता जैसे किसी व्यक्ति की तलाश थी, जो उन्हें मुझमें मिला।”

स्टीवर्ट इससे काफी खुश हैं कि उनके पुराने मित्र जल्द ही जुड़वां बच्चों के पिता बनने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493