डिजाइनर के जीवन में बदलाव लाए सिया के ‘राम’

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय पौराणिक टेलीविजन धारावाहिक ‘सिया के राम’ में राम का किरदार निभा रहे अभिनेता आशीष शर्मा ने बताया कि वह खुश हैं कि उनकी मौजूदगी में डिजाइनर के जीवन में बदलाव आया।

डिजाइनर अभिनेता आशीष के पास आए और तभी उन्होंने अपनी कहानी बताना शुरू कर दिया। जाने-अनजाने में अभिनेता ने उनकी जिंदगी बदल दी, जिससे आशीष काफी खुश हैं।

आशीष ने बताया, “मेरा डिजाइनर संतोष मेरे पास आया और तभी अचानक उन्होंने धन्यवाद करना शुरू कर दिया, पूछने पर उसने बताया कि वह उसके साथ काम शुरू करने से पहले शराब पीता था। वह शादीशुद है और तीन बच्चों का पिता है।”

उन्होंने बताया, “पीने की आदत ने डिजाइनर के परिवार में दरार पैदा कर दिया था।”

अभिनेता ने साझा किया कि दो महीने से डिजाइनर ने शराब को हाथ नहीं लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493